पटना , अक्टूबर 11 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर विदेश यात्रा के दौरान बिहार में निवेश के इच्छुक प्रवासी भारतीयों और बिहारियों से मिले प्रस्तावों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने संबंधित निवेशकों से मुलाकात कर उनके प्रस्तावों पर चर्चा करने की सहमति जताई। इस दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने सौ वर्ष से अधिक पुराने बिहार विधानमंडल भवन के स्थान पर नए भवन की आवश्यकता का मुद्दा भी उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित