, Oct. 4 -- कमला नदी दरभंगा के कमतौल में खतरे के निशान से 0.49 मीटर ऊपर बह रही है और यहां पानी बढ़ रहा है। घाघरा नदी सीवान के दरौली में खतरे के निशान से 0.60 मीटर तथा गंगपुर सिसवन में 0.06 मीटर ऊपर है। दोनों स्थानों पर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच प्रमुख बराजों से नदियों में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है।

जहां तक बराजों का सवाल है, रविवार सुबह आठ बजे वीरपुर बराज से कोसी नदी में 85,170 घनसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जबकि शनिवार रात आठ बजे यह मात्रा 85,460 घनसेक थी। वाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में पानी का प्रवाह घटकर 65,000 घनसेक रह गया, जबकि शनिवार रात आठ बजे यह 69,300 घनसेक था। इसके विपरीत इंद्रपुरी बराज से सोन नदी में पानी का प्रवाह बढ़कर 49,996 घनसेक हो गया, जबकि शनिवार रात आठ बजे यह 43,007 घनसेक था।

बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए जलसंसाधन विभाग की ओर से नदियों के जलस्तर, बराजों से पानी के प्रवाह और तटबंधों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील तटबंधों पर पानी के दबाव, कटाव और रिसाव की आशंका को देखते हुए सुरक्षात्मक एवं बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता देना जरूरी है।

प्रशासनिक स्तर पर निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रखने, आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, दवा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित