पटना , मई 22 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कृषि क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कृषि मंत्री आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए और कृषि विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों तथा किसानों के हितों की रक्षा पर विस्तार से चर्चा की।

इस बैठक में वैश्विक वातावरण में लोगों पर पड़ रहे प्रभाव के बीच किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के अलावा फार्मर रजिस्ट्री, बागवानी प्रोत्साहन नीति, बिहार बागवानी नर्सरी अधिनियम तथा मधु क्रांति को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया और कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को खाद एवं बीज समय पर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके जरिए किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न अनुदान योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित