, Sept. 10 -- भागलपुर में गंगा का जलस्तर 34.60 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 0.92 मीटर अधिक है। यहां स्थिति स्थिर है। कहलगांव में जलस्तर 32.81 मीटर है और यह खतरे के निशान से 1.72 मीटर ऊपर है। यहां भी जलस्तर स्थिर बना हुआ है।

पुनपुन नदी के श्रीपालपुर में जलस्तर 52.40 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 50.60 मीटर से 1.80 मीटर ऊपर है। हालांकि यहां भी जलस्तर में गिरावट का रुख है। वहीं, सीवान के दरौली में घाघरा नदी 61.49 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 0.67 मीटर ऊपर है और यहां जलस्तर बढ़ रहा है। गंगपुर सिसवन में घाघरा 57.23 मीटर पर स्थिर है तथा खतरे के निशान से 0.19 मीटर ऊपर है।

विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे अभी भी खतरे की आशंका बनी हुई है। प्रयागराज में नदी 81.13 मीटर और वाराणसी में 69.27 मीटर पर है, हालांकि दोनों स्थानों पर यह अभी खतरे के निशान से नीचे है। बक्सर में जलस्तर 59.85 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 0.47 मीटर नीचे है और यहां गिरावट जारी है।

इसके विपरीत फरक्का में गंगा का जलस्तर 23.80 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 1.55 मीटर ऊपर है और यहां नदी बढ़ रही है। इससे बिहार के भागलपुर और उससे नीचे के इलाकों में आगे भी जलस्तर की निगरानी महत्वपूर्ण बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित