अररिया , जुलाई 07 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार अपराधियों और घुसपैठियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजन के कष्टों का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का निवारण कर रही है,जिससे ताकि हर नागरिक को समय पर न्याय मिल सके।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य में अब तक चार लाख 53 हजार 62 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से चार लाख 25 हजार 660 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अररिया जिले में 7,130 आवेदनों में से 6,845 निष्पादन हो चुका है और 285 आवेदन लंबित हैं। हरिपुर पंचायत में प्राप्त 259 आवेदनों में से 245 का निष्पादन हो चुका है और 14 अवेदन लंबित हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जो आवेदन प्राप्त हुये हैं उसमें से पहला नोटिस 12 हजार 869 को जबकि दूसरा नोटिस 340 को तथा तीसरा नोटिस 13 संबंधित पदाधिकारियों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की जवाबदेही और तेज कार्यशैली का प्रमाण है। सरकार ने व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का निर्णय लिया है।
श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्तर पर प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को पटना में जिन समस्याओं का निदान सहयोग शिविर के माध्यम से नहीं हो सका है या आवेदक को लगता है कि गलत आदेश जारी किया गया है, उसका समाधान किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित