पटना , नवंबर 01 -- बिहार में पिछले दिनों अर्णव चक्रवात की वजह से हुई बारिश के बाद अब मौसम में सुधार के संकेत हैं और अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बादल छाने तथा हल्की बारिश होने की संभावना के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) की ओर से जारी एक नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है।

बीएमएसके की रिपोर्ट के अनुसार, 31 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे से एक नवंबर सुबह 8:30 बजे तक नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड में सर्वाधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जमुई जिले के चकाई प्रखंड में सर्वाधिक 54 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य के कई अन्य जिलों में भी छिटपुट बारिश हुई।

पटना सहित राज्य के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में धूप और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित