पटना , अक्टूबर 29 -- बिहार में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), पटना केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 29 अक्टूबर को भारी बारिश तथा गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा की आशंका जताई गई है और 30 तथा 31 अक्टूबर तक खराब मौसम जारी रहने की संभावना है।
विभाग ने ऐसे में पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में लोगों को मौसम संबंधी ताजा चेतावनियों पर नजर रखने को कहा है।
मौसम विभाग के पटना शहर संबंधी पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 22 से 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 30 अक्टूबर को भी बादल छाए रहने तथा बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग ने वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी भी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित