पटना , अक्टूबर 30 -- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), पटना केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को सीतामढ़ी और मधुबनी में अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दरभंगा, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में ऑरेंज अलर्ट तथा पटना समेत कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित