पटना , अगस्त 06 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रसंस्करण किया जायेया, जिससे इनके निर्यात को नया विस्तार मिलेगा।
श्री सिन्हा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में उत्पादन, प्रसंस्करण, गुणवत्ता, अवसंरचना एवं परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं पर समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए आवश्यक पूरी व्यवस्था विकसित करेगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य से निर्यात होने वाले कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण अंतरराष्ट्रीय निर्यात मानकों के अनुरूप किया जाएगा, जिससे बिहार के उत्पाद वैश्विक बाजार की गुणवत्ता से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित