, Sept. 27 -- निदेशक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मां मुंडेश्वरी धाम न केवल कैमूर बल्कि संपूर्ण देश की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर है। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। स्वच्छ वातावरण ही किसी पर्यटन स्थल की वास्तविक पहचान और गरिमा को बढ़ाता है। उन्होंने अपील की कि सभी आगंतुक 'सिंगल यूज़ प्लास्टिक' का पूर्णतः बहिष्कार करें और कचरा केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।सफाई अभियान के बाद सभी अधिकारियों, कर्मियों तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

इस विशेष अभियान में प्रशासनिक अमले ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में निदेशक (डीआरडीए), प्रखंड विकास पदाधिकारी (भगवानपुर), जिला समन्वयक (स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण), जिला सलाहकार, प्रखंड समन्वयक, डाटा इंट्री ऑपरेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मियों ने उपस्थित रहकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन समिति और स्थानीय दुकानदारों से निरंतर स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित