, May 12 -- श्री मीणा ने पर्यावरणीय स्वीकृति से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि मॉनसून से पूर्व सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, जिससे बालू घाटों का संचालन बाधित न हो। उन्होंने जब्त बालू के मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि मॉनसून पूर्व सभी जब्त बालू की नीलामी कराया जाये। उन्होंने कहा कि जब्त बालू का निष्पादन बिहार वित्त नियमावली के प्रावधानों के अंतर्गत किया जाएगा।
बैठक में कार्य विभाग से संबंधित राजस्व प्राप्ति की भी समीक्षा की गई, जिसमें रॉयल्टी एवं जुर्माना की राशि की समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
निदेशक श्री मीणा ने पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सतत निगरानी को लक्ष्य प्राप्ति का आधार बताते हुए सभी पदाधिकारियों को गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित