, March 25 -- मौजूदा सड़क के निर्माण के लिए भागलपुर इंडस्ट्री ट्रक एसोसिएशन के साथ दूसरे कई संगठनों और अन्य जिलों के प्रमुख लोगों ने अलग-अलग मंचों से आवाज भी उठा चुके हैं। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने संपूर्ण सड़क को 10 मीटर चौड़ी कर दो लेन विद पेव्ड शोल्डर सड़क बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर राज्य सरकार ने स्वीकृति के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भेजा। एनएचएआई की ओर से हरित क्षेत्र मार्ग पर सड़क निर्माण की योजना थी, इसीलिए प्राधिकरण की ओर से उपरोक्त सड़क के लिए पर्याप्त राशि की स्वीकृति नहीं दी गई।

पहले से मौजूदा रोड के निर्माण के लिए फिर से प्राक्कलन तैयार कर केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया। साथ ही इस सड़क से आवागमन के दौरान होने वाली समस्या को देखते हुए राज्य सरकार इसका समाधान निकालने में निरंतर प्रयासरत रही है। नतीजा भारत सरकार की ओर से इस संपूर्ण मौजूदा सड़क के लिए न सिर्फ 10 मीटर चौड़ीकरण की स्वीकृति दी गई बल्कि ओवरटॉप करने वाले हिस्से को एक मीटर तक रेज करने, ढलाई वाली सड़क के रूप में विकसित करने की अनुमति भी जारी कर दी गई।

पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं का कहना है कि पहले पैकेज में मुंगेर से भागलपुर के बीच सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे पैकेज में 566.15 करोड़ की लागत से भागलपुर से मिर्जा चौकी के बीच 47.714 किलोमीटर लंबी सड़क का काम अप्रैल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मुंगेर से मिर्जा चौकी के बीच करीब 120 किमी लंबा सफर लोग मुश्किल से डेढ़ से दो घंटे में पूरा कर पाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित