, April 30 -- सांसद डॉ. ठाकुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में गाँव के श्मशान तथा कब्रिस्तान के रख रखाव के लिए 69.79 करोड़ रुपए, दरभंगा सहित बिहार के सभी नगर निगम के ई गवर्नेंस के लिए 119.90 करोड़ रुपए, हर जिले में मॉडल स्कूल के लिए आठ सौ करोड़ रुपए तथा 208 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज के निर्माण के निर्णय को मील का पत्थर साबित होने वाली पहल बताते हुए कहा कि आने वाले समय में इसके दूरगामी परिणाम साबित होंगे।

डॉ. ठाकुर ने बिहार सरकार के द्वारा बिहार में सरकारी निर्माण कार्यों के लिए 50 करोड़ तक के निर्माण के लिए बिहार के संवेदकों को प्राथमिकता देने संबंधी निर्णय को स्थानीय स्तर पर रोजगार के लिए वरदान बताते हुए कहा कि इस फैसले से बिहार के युवाओं तथा उद्यमियों को रोजगार मिलेंगे तथा व्यापार के लिए युवाओं में उत्साह बढ़ेगा।

सांसद डा ठाकुर ने कहा कि मिथिला स्मार्ट ग्रीन सिटी के निर्माण का निर्णय दरभंगा सहित मिथिला के विकास में नया मिसाल साबित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित