, May 15 -- भाकपा माले मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा एवं जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि सम्मेलन के खुले सत्र का आयोजन सुबह 11 बजे से प्रेक्षागृह में किया जाएगा। खुले सत्र को भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य संबोधित करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष मगनी लाल मंडल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के अध्यक्ष आई पी गुप्ता , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव राम नरेश पांडे तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव ललन चौधरी भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

नेताओं ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, सांसद राजाराम सिंह, विधायक सुदामा प्रसाद, विधायक संदीप सौरभ और अरुण सिंह देर रात दरभंगा पहुंचेंगे।उन्होंने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विधान पार्षद शशि यादव, पूर्व विधायक मनोज मंजिल, केंद्रीय कमेटी सदस्य प्रकाश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता लगातार कैंप कर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

भाकपा माले के नेताओं के अनुसार, सम्मेलन में राज्य की राजनीतिक परिस्थिति, सामाजिक न्याय, किसान-मजदूरों के मुद्दे तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित