, Sept. 28 -- सहायक आयुक्त मद्य निषेध ने बताया कि लक्ष्मीपुर-रक्सौल चेकपोस्ट पर एक मोटरसाइकिल के साथ सात किलोग्राम गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मामले में रक्सौल थाना कांड संख्या 460/26, दिनांक 31 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है।
बैठक में 2.31 किलोग्राम गांजा की एक अन्य बरामदगी की भी जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने युवाओं तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने और चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास निगरानी बढ़ाने को कहा।
जिलाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर और फूड अफसर को दुकानों की नियमित जांच का अभियान चलाने का निर्देश दिया। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर रक्सौल, ढाका, अरेराज समेत सभी अनुमंडलों में बड़े मिष्ठान भंडारों और अन्य दुकानों की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में 71वीं, 20वीं और 47वीं बटालियन एसएसबी के कमांडेंट, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, औषधि नियंत्रक, अधीक्षक मद्य निषेध, डीपीओ आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, मोतिहारी के प्रतिनिधि समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित