, Sept. 26 -- परियोजना के तहत मसान नदी के बायें तटबंध की करीब 26.52 किलोमीटर लंबाई में उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाना है। वहीं, दायें तटबंध पर 15.90 किलोमीटर लंबाई में काम प्रस्तावित है। तटबंधों को मजबूत कर नदी की बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को सुरक्षित करने की योजना है।परियोजना पूरी होने के बाद रामनगर, लौरिया और बगहा-1 प्रखंडों की करीब 2.67 लाख आबादी को मसान नदी की बाढ़ से सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही करीब 78 हजार हेक्टेयर भूमि को भी बाढ़ के पानी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। तटबंधों के सुदृढ़ होने से बाढ़ के दौरान जान-माल के नुकसान को कम करने में भी मदद मिलेगी।

योजना में तटबंध निर्माण के साथ स्थानीय लोगों के लिए यातायात की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया गया है। हालांकि, भू-अर्जन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण फिलहाल परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नये डीपीआर की तैयारी और उसकी स्वीकृति के बाद भू-अर्जन की प्रक्रिया पूरी कर परियोजना को दोबारा गति देने की तैयारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित