, Oct. 15 -- भाकपा माले के स्नातक प्रत्याशी संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि मिथिलांचल में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए नए शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना, बंद पड़े महाविद्यालयों को चालू करने, दूरस्थ शिक्षा को मजबूत बनाने तथा तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा की सुविधाओं का विस्तार करने की जरूरत है। शिक्षा को महंगा बनाने के बजाय आम विद्यार्थियों की पहुंच में लाना सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने शिक्षा को अधिकार, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ मिथिलांचल को ज्ञान-विज्ञान की नई पहचान दिलाने के लिए जनपक्षधर राजनीति मजबूत करने का आह्वान किया।भाकपा (माले) राज्य कमेटी के सदस्य अभिषेक कुमार ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।

लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में मतदाता अधिकार सम्मेलन में भाकपा (माले) के युवा प्रत्याशी संदीप कुमार चौधरी को दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने की अपील किया गया। सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी, विश्वविद्यालयों की बदहाली, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार यादव, शिक्षक नेता नंदन सिंह, मिथिलेश्वर सिंह, शिव दयाल यादव, आरके सहनी, प्रो. हृषिकेश झा, चुन्नू सिंह, नेयाज अहमद, शनिचरी देवी, अमित पासवान, आइसा नेता मिथिलेश यादव, प्रिंस राज, रंजीत राम, हरि पासवान, अशोक पासवान, देवेंद्र कुमार, पप्पू खान, उमेश प्रसाद साह, नंदलाल ठाकुर, विनोद सिंह, पप्पू पासवान और ईश्वर दयाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित