, April 24 -- सीतामढ़ी में मखाना की खेती की प्रशंसा के बाद जिला कृषि अधिकारी शांतनु ने कहा कि मखाना की संपन्न खेती को देखते हुए इस बार सरकार की तरफ से कटाई के समय कुशल मजदूर मुहैया करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि मखाना अब उत्तर बिहार में विकास का नया प्रारूप लेकर आया है,जिससे जलजमाव वाले इलाकों में किसानों को स्वरोजगार प्रदान कर सशक्त एवं समृद्ध बना रहा है। मखाना किसान मृदुला ने बताया कि मखाना की खेती से हमारे लिए नया वरदान के तौर पर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार में बारिश के मौसम में होने वाले जलजमाव को अब अवसर के रूप में तब्दील कर दिया गया है। हम किसान मखाना लगाकर अब अपने-आप को समृद्ध व आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं।

मखाना किसान सुनीता ने बताया कि सरकार के सहयोग से तालाब में मखाना उगाकर अब हमारी सारी चिंता दूर हो गयी है। जून-जुलाई में इसकी कटाई कर उम्मीद है कि हमें अच्छा मुनाफा हासिल होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित