, May 16 -- विशेष रूप से मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा प्रविष्टि एवं अपलोडिंग में आ रही समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। जिन प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को ऐप संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, उन्हें प्रशिक्षकों द्वारा पुनः व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं लाइव डेमो दिया गया। प्रशिक्षकों ने अपनी उपस्थिति में संबंधित कर्मियों से डाटा प्रविष्टि कराते हुए ऐप के उपयोग की संपूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया, ताकि भविष्य में डाटा अपलोडिंग का कार्य निर्बाध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।
वर्तमान स्थिति के अनुसार निगम क्षेत्र के अंतर्गत 13 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में जनगणना कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 2039 ब्लॉकों में कार्य अंतिम चरण में है। वहीं लगभग 900 ब्लॉकों में कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर समिति द्वारा विशेष समीक्षा की गई तथा संबंधित प्रगणकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि पटना नगर निगम क्षेत्र के सभी अंचलों को अलग-अलग चार्ज के रूप में अधिसूचित किया गया है तथा संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को चार्ज जनगणना अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम के 75 वार्डों को आबादी के आधार पर कुल 2986 गणना ब्लॉकों में विभाजित किया गया है।प्रत्येक ब्लॉक में एक प्रगणक की नियुक्ति की गई है, जो घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं संबंधित आंकड़ों का संकलन कर रहे हैं। इन कार्यों की निगरानी एवं समन्वय के लिए कुल 563 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित