, Sept. 17 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने भाजपा प्रवक्ता एवं बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, व्यक्तित्व, संघर्ष एवं सार्वजनिक जीवन पर आधारित पुस्तकों के स्टॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने पुस्तकों का अवलोकन किया तथा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन और राष्ट्रसेवा की यात्रा से जुड़े साहित्य को पढ़ने का आग्रह किया।

‎श्री चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद भारत के जनकल्याण, आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा देश को विकसित और समृद्ध बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन देश की सेवा और विकास के प्रति समर्पित रहा है।‎उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें और अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

‎कार्यक्रम में बिहार सरकार के नीतीश मिश्रा, श्रेयसी सिंह, प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया, बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा, प्रेम रंजन पटेल , भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और पूनम सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित