, Sept. 10 -- कार्यशाला को दो सत्रों में विभाजित किया गया। बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी देवेश कुमार ने सोशल मीडिया के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन के विचार, जनसेवा और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए आवश्यक रणनीति पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अनमोल शोभित ने भी संबोधित किया। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी कंटेंट निर्माण, ऑडियंस रीच और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन को लेकर आवश्यक जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक शिव नारायण ने किया।
कार्यशाला में सोशल मीडिया हैंडलर्स को बदलते डिजिटल परिदृश्य के अनुरूप कंटेंट की गुणवत्ता, प्रस्तुतीकरण, पहुंच और प्रभावी डिजिटल कम्युनिकेशन को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यशाला का उद्देश्य भाजपा के डिजिटल नेटवर्क को अधिक प्रभावी, समन्वित और सशक्त बनाते हुए जनहित एवं जनसेवा से जुड़े विषयों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित