, May 9 -- इन प्रशिक्षण वर्गों में संबंधित जिलों के जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक एवं विधान परिषद सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, संगठनात्मक संरचना, सेवा कार्य, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा केंद्र एवं बिहार सरकार की उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाने के विषय में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।कार्यकर्ताओं को यह भी बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक वैचारिक आंदोलन है। "भारत माता की जय" के मूल भाव, राष्ट्र प्रथम की भावना तथा अंत्योदय के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता निरंतर करते रहे हैं।

दो दिन एवं एक रात्रि तक चलने वाले इन प्रशिक्षण वर्गों में विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। बिहार में चल रहा यह व्यापक प्रशिक्षण अभियान संगठन को और अधिक मजबूत एवं कार्यकर्ता आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित