दरभंगा , फरवरी 13 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी की मां श्रीमती राधा देवी सरावगी का शुक्रवार की सुबह मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया है। वह लगभग 82 वर्ष की थी। आज दोपहर 2:00 बजे के करीब उनका शव दरभंगा स्थित आवास पर पहुंचना संभावित है। वह अपने पीछे पति, तीन पुत्र, पुत्र वधुओं समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और उनका इलाज मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था।

श्रीमती राधा देवी सरावगी एक धर्म परायण महिला थी और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी। उनका दाह संस्कार आज शाम ही सतीहारा स्थित बागमती नदी के किनारे होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित