, April 6 -- इस अवसर पर साइट टीम की ओर से सौर ऊर्जा संयंत्र से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति (पीपीटी) एवं एक लघु फिल्म भी प्रस्तुत की गई, जिसमें परियोजना की रूपरेखा, प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई।

मंत्री श्री यादव ने प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से पारदर्शिता एवं कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिये शुभकामनाएं दीं तथा राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता नीरज कुमार, बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल), पटना के प्रबंध निदेशक महेन्द्र कुमार , निदेशक (तकनीकी) अवधेश प्रसाद सिंह, मुख्य अभियंता दिलीप कुमार सहित ऊर्जा विभाग एवं लखीसराय जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित