, May 16 -- बालगृहों से निकलने वाले युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार होटल मैनेजमेंट एवं हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, टूरिज्म, फूड एंड बेवरेज प्रोसेसिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, कार्गो एवं लॉजिस्टिक्स, बिजनेस एंड बैंकिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, टेक्सटाइल/गारमेंट प्रोडक्शन, पर्यावरण प्रबंधन, रेफ्रिजरेशन एवं एसी, योग एवं पीटी इंस्ट्रक्टर तथा कृषि या डेयरी आधारित कोर्स में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित एजेंसियां इन युवाओं की इंटर्नशिप से लेकर प्लेसमेंट तक की पूरी व्यवस्था उपलब्ध कराएगी, जिससे बालगृहों से बाहर आने वाले युवा आसानी से आत्मनिर्भर बन सकें।

चयनित एजेंसियों को विभाग की ओर से कोई वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी। वे इसे अपने सीएसआर फंड या स्वयं के संसाधनों से संचालित करेंगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान युवाओं को 6 हजार से 8 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एजेंसियां युवाओं को इंटर्नशिप के साथ-साथ प्लेसमेंट दिलाएंगी तथा पहली नौकरी लगने के बाद अगले दो वर्षों तक प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराएंगी। लड़कियों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल और वहां पहले से महिला कर्मचारियों की मौजूदगी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी। विभाग ने इच्छुक संस्थाओं को आवेदन के लिए आमंत्रित किए हैं, जिनके लिए न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर 50 लाख रुपये होना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित