, Sept. 18 -- बाढ़ के दौरान प्रभावित परिवारों को वर्षा एवं जलभराव से बचाव के लिए अब तक कुल 48,255 पॉलिथीन शीट वितरित की जा चुकी हैं। राहत व्यवस्था के अंतर्गत अब तक कुल 11,53,289 भोजन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रभावित परिवारों के बीच अब तक 19,180 ड्राई राशन पैकेट का वितरण किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ 2026 से प्रभावित वैसे नागरिक, जिनका नाम अभी तक जीआर वितरण सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपना नाम जीआर वितरण सूची में शामिल कराने के लिये अपने संबंधित अंचलाधिकारी से संपर्क करें तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन/दावा प्रस्तुत करें।

प्रभावित नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे उपर्युक्त सभी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन स्वयं अथवा अपने परिवार के अधिकृत सदस्य के माध्यम से संबंधित अंचल कार्यालय में प्रस्तुत करें, जिससे पात्रता के अनुसार उनके नाम को जीआर वितरण सूची में शामिल करने की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को बिचौलियों/दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है। जीआर वितरण सूची में नाम जोड़ने अथवा राहत राशि दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को कोई पैसा, कमीशन या अन्य राशि नहीं दें। जीआर सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया के संबंध में केवल संबंधित अंचल कार्यालय/अधिकृत पदाधिकारियों से संपर्क करें। यदि कोई व्यक्ति जीआर राहत के नाम पर राशि की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित पदाधिकारी को दें, जिससे नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए वर्तमान में 04 स्वास्थ्य शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन स्वास्थ्य शिविरों एवं संबंधित स्वास्थ्य व्यवस्था के माध्यम से अब तक कुल 22,865 मरीजों का उपचार किया जा चुका है।

बाढ़ का पानी घटने के बाद जलजनित बीमारियों एवं संक्रमण की संभावना को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस क्रम में अब तक कुल 7,181 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध/वितरित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित