, Sept. 19 -- इसके लिए आवेदक के स्व-प्रमाणित पहचान पत्र, पति/पत्नी के पहचान पत्र, सभी बच्चों के पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण अथवा बैंक पासबुक, बैंक खाते के लिंक होने का प्रमाण/विवरण तथा आवश्यक सहमति पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदन प्रभावित नागरिक स्वयं अथवा परिवार के अधिकृत सदस्य के माध्यम से संबंधित अंचल कार्यालय में जमा कर सकते हैं।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जीआर वितरण सूची में नाम जोड़ने अथवा राहत राशि दिलाने के नाम पर किसी भी बिचौलिये या दलाल को कोई पैसा, कमीशन अथवा अन्य राशि नहीं दें। केवल संबंधित अंचल कार्यालय अथवा अधिकृत पदाधिकारियों से ही संपर्क करें। यदि कोई व्यक्ति राहत राशि अथवा सूची में नाम जोड़ने के लिए राशि की मांग करता है, तो तत्काल संबंधित पदाधिकारी को इसकी सूचना दें।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वच्छता को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वर्तमान में 04 स्वास्थ्य शिविर संचालित हैं, जिनके माध्यम से अब तक 22,897 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। जलजनित बीमारियों एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए अब तक 7,581 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर वितरित/उपलब्ध कराया गया है। आपातकालीन स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए 5,000 मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई हैं तथा 17,221 हैलोजन टैबलेट वितरित की जा चुकी हैं।

बाढ़ राहत अवधि के दौरान अब तक 5,951 पशुओं का उपचार किया जा चुका है। पशुपालकों की सहायता के लिए अब तक 1,16,320 किलोग्राम पशु चारा वितरित किया गया है। वर्तमान में कोई पशु शिविर संचालित नहीं है, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित