, Sept. 20 -- जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि जलस्तर में कमी आने के बावजूद नदी किनारे, कटाव वाले क्षेत्रों, तटबंधों एवं जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचें। जलस्तर घटने के बाद मिट्टी कमजोर होने के कारण अचानक धंसाव अथवा कटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों को ऐसे स्थानों से दूर रखें।किसी स्थान पर भूमि धंसने, दरार पड़ने अथवा तटबंध/सड़क के कमजोर होने की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पदाधिकारी को सूचित करें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से घरों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में सहयोग करने की अपील की है। पेयजल को शुद्ध किए बिना उसका सेवन नहीं करने की भी सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है तथा स्थिति के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित