, Sept. 8 -- बाढ़ प्रभावित लोगों के सुरक्षित आवागमन तथा राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कुल 266 नावों का निःशुल्क परिचालन किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार नावों की संख्या में वृद्धि भी की जा रही है। नावों के परिचालन की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि प्रभावित नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है। अब तक कुल 33,529 पॉलिथीन शीट्स एवं 13,600 ड्राई राशन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। प्रभावित परिवारों की आवश्यकता के अनुसार अन्य आवश्यक राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में कुल 54 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इनके माध्यम से प्रभावित लोगों को दोपहर एवं रात्रि का निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक कुल 4,58,674 भोजन बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रभावित नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आज कुल 21 स्वास्थ्य शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में प्रभावित नागरिकों की निःशुल्क जांच एवं उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। आज संचालित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 2,551 मरीजों का उपचार किया गया।

जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं स्वच्छता व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आज कुल 762 हैलोजन टैबलेट वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आज 350 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के उपचार एवं पशुपालकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आज कुल 10 पशु चिकित्सा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में आज कुल 763 पशुओं का उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित