, Sept. 30 -- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से बक्सा टाइगर रिजर्व तक बाघिन का यह स्थानांतरण बिहार की संरक्षण यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व देश के महत्वपूर्ण तराई वन परिदृश्य का हिस्सा है और बिहार में बाघ संरक्षण का प्रमुख केंद्र है। इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से बिहार ने पहली बार अपने यहां के बाघ को दूसरे राज्य के संरक्षण कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय स्तर पर बाघ संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका को और मजबूत किया है।
यह अभियान अंतर्राज्यीय सहयोग, वैज्ञानिक वन्यजीव प्रबंधन और संस्थागत समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। बिहार से पश्चिम बंगाल तक बाघिन की यह यात्रा केवल एक वन्यजीव के स्थानांतरण की कहानी नहीं, बल्कि बिहार के बदलते संरक्षण परिदृश्य और देश के व्यापक बाघ संरक्षण प्रयासों में राज्य की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है।
बिहार के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि गर्व का विषय है।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व ने पहली बार अपने बाघ को दूसरे राज्य के बाघ संरक्षण प्रयास में योगदान के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित