, Feb. 27 -- श्रीमती लेशी सिंह ने बताया कि धान अधिप्राप्ति की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 से बढ़ाकर 31 मार्च 2026 पहले ही कर दी गई है, जिससे किसानों को अतिरिक्त समय मिला है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य भी वर्तमान 36.85 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 45 लाख मीट्रिक टन किया जाएगा।
मंत्री लेशी सिंह ने इस निर्णय के लिए भारत सरकार एवं केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का आभार प्रकट किया है।उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिप्राप्ति कार्य पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता के साथ संपादित किया जाय ताकि प्रत्येक पात्र किसान को इसका समुचित लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित