, March 6 -- बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 09 मार्च 2026 से आगामी 12 दिनों के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को पुनः गति दी जाएगी। इस अवधि में सभी अंचलों एवं पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऐसे शेष लाभुक, जिनका अभी तक फॉर्मर आईडी नहीं बना है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए उनका फॉर्मर आईडी शीघ्र बनाया जाए। इसके अतिरिक्त जिन कृषकों की जमाबंदी कायम है, उन्हें भी प्राथमिकता देते हुए उनका पंजीकरण कराया जाए।उन्होंने सभी अंचलाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पंचायत स्तर पर सक्रिय समन्वय स्थापित करते हुए किसानों को जागरूक करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिकतम प्रगति सुनिश्चित करें।
बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को इस कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने का निर्देश दिया, जिससे जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र एवं सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।
बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार, सभी अंचलाधिकारी एवं पंचायत स्तर पर नामित नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित