, Oct. 16 -- भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर के विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार के सरकारी विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें सही दिशा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित अवसर और निरंतर प्रोत्साहन मिले, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें बच्चों की प्रतिभा पहचानकर बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित