, Sept. 21 -- इस संबंध मे लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र मामलों का शीघ्र निष्पादन तथा जहां किसी कारणवश मामला लंबित है, वहां नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता, राजस्व को पूरे जिले में इस कार्य की अनुमंडलवार सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा नियमित समीक्षा कर प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत अंचलों का नियमित भ्रमण कर राजस्व कार्यों की समीक्षा करने एवं आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले के महादलित टोलों एवं अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्तियों में विशेष रूप से पात्र लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि विकास शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार शत प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। समाज के वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रियता के साथ कार्य करें।
जिलाधिकारी ने सभी विकास मित्रों को सक्रिय एवं तत्पर रहकर अपने क्षेत्र में पात्र लाभुकों की पहचान करने, आवेदन प्राप्त करने एवं योजनाओं से लाभान्वित कराने की प्रक्रिया में सहयोग करने का निर्देश दिया। जिला कल्याण पदाधिकारी को इन कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित