, March 30 -- एडीजी ने कहा कि नागपुर में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन हो रहा है। इसमें आयोजित पुलिस से जुड़ी कई प्रमुख इवेंट्स में सूबे से विभिन्न स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस फोटोग्राफी में तीन, वीडियोग्राफी में तीन, डॉग स्कॉयड के प्रदर्शन में 10 डॉग अपने हैंडलर के साथ, एंटी सर्बोटाज चेकिंग में नौ समेत अन्य में अलग-अलग संख्या में पुलिस वाले शामिल होने के लिए भेजे गए हैं। ट्रेनिंग में बेहतर प्रदर्शन कर टॉप-10 में आने वाले कर्मियों को भी इसमें भेजा गया है।
श्री पारसनाथ ने कहा कि अप्रैल महीने में फॉरेंसिक साइंस में डीएनए को लेकर एक विशेष कार्यशाला आयोजित होने की संभावना है। बिहार में पहली बार आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में देशभर के कई एक्सपर्ट शामिल होंगे। यहां के पुलिसकर्मियों के लिए यह अपनी तरह का पहला अनुभव होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित