, March 30 -- वर्ष 2016-17 से 2021-22 के बीच 36 लाख 61 हजार गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर बिहार ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच दो लाख 88 हजार 743 परिवारों को पक्का घर दिया गया है। इस तरीके से देखा जाय तो राज्य में वर्ष 2016-17 से अभी तक कुल 39 लाख 49 हजार 743 गरीब परिवारों को पक्के मकान का तोहफा दिया जा चुका है। योजना के क्रियान्वयन में सरकार को 53 हजार 952 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभुकों को अलग-अलग तीन किस्तों में एक लाख 54 हजार 950 रुपये की राशि दी जाती है। इसमें मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी 22 हजार 950, शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार और एक लाख 20 हजार रुपये आवास निर्माण में वित्तीय सहायता के रूप में दी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित