, Sept. 8 -- अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल के पुनर्विकास की परियोजना के पूर्ण होने से पीएमसीएमएच में चिकित्सा सेवाओं की क्षमता और सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा तथा मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।समीक्षा बैठक में सचिव कुमार रवि द्वारा चिकित्सकीय सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के मानकों के अनुरूप अस्पताल में प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, जिससे मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निर्देश दिया गया है कि जिन यूनिटों में इमरजेंसी वार्ड संचालित हैं, वहां तैनात चिकित्सक प्रतिदिन कम से कम दो बार मरीजों का अनिवार्य रूप से राउंड कर उनकी स्थिति की जांच करेंगे।

पीएमसीएच में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधीक्षक से चर्चा कर सभी रिक्त पदों की अधियाचना शीघ्र विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है, जिससे डॉक्टरों की कमी को जल्द दूर किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित