, June 2 -- पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीएमसीएच में स्पेशल स्पाईन सर्जरी के लिए 39 पदों पर स्वीकृति प्रदान की जायेगी। जिसमें दो प्रोफेशन दो एसोसिएट, 24 स्टॉफ नर्स, उच्च वर्गीय लिपिक समेत अन्य पदों पर नियुक्ति की जानी है। हड्डी विभाग के अंतर्गत चलने वाले स्वतंत्र सब स्पाइन सर्जरी युनिट का खास प्रबंध किया जा रहा है। डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीएमसीएच में स्थापित यह स्वतंत्र स्पाइनल सब-यूनिट हड्डी एवं रीढ़ संबंधी गंभीर रोगों के उपचार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। उन्होंने कहा कि अब राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर के मरीजों को पीएमसीएच में उन्नत और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

श्री सिंह ने बताया कि इस यूनिट में मिनिमल इनवेसिव एंडोस्कोपिक सर्जरी, स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन, कुबड़ापन (काइफोसिस) सहित रीढ़ की विभिन्न जटिल समस्याओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सुविधा के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा का लाभ राज्य के लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित