, March 25 -- घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को सुरक्षा जमा राशि के रूप में 4500 रूपये (बिना ब्याज, रिफंडेबल) का एकमुश्त भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त एक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 500 रूपये/- (रिफंडेबल) जमा कर प्रतिदिन एक रूपया के किराया शुल्क पर भी कनेक्शन प्राप्त किया जा सकता है, जिसे बाद में पूर्ण 4500 रूपये योजना में परिवर्तित किया जा सकता है।
प्रक्रिया के अगले चरण में तकनीकी सर्वेक्षण के माध्यम से कनेक्शन की व्यवहार्यता का आकलन किया जाता है। स्वीकृति मिलने के बाद एमडीपीई पाइपलाइन द्वारा बाहरी नेटवर्क का विस्तार किया जाता है तथा जीआई/कॉपर पाइपिंग के माध्यम से गैस आपूर्ति उपभोक्ता के घर तक पहुंचाई जाती है। इसके साथ ही गैस मीटर, रेगुलेटर एवं पाइपिंग की फिटिंग, लीकेज परीक्षण एवं आवश्यक सुरक्षा जांच पूर्ण की जाती है।
घरेलू गैस कनेक्शन सक्रियण के दौरान उपभोक्ता के मौजूदा एलपीजी स्टोव को पीएनजी उपयोग के लिये उपयुक्त बनाया जाता है तथा सभी सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच के बाद गैस आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाती है।
घरेलू पीएनजी गैस कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाती है, जिससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित हो सके।
घरेलू पीएनजी कनेक्शन उपलब्धता संबंधित क्षेत्र में सीजीडी नेटवर्क के विस्तार पर निर्भर करेगी।उपभोक्ता अपने जिले में कार्यरत संबंधित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से संपर्क कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित