, Aug. 12 -- श्री सिंह ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा 24x7 समर्पित टीमों को तैनात किया गया है। ये टीमें पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी, रखरखाव एवं साफ-सफाई के साथ-साथ उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही हैं।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभागीय मुख्यालय स्तर से सहायक अभियंताओं की विशेष प्रतिनियुक्ति भी सुल्तानगंज से झारखंड सीमा तक की गई है। प्रतिनियुक्त अधिकारी कांवड़िया पथ पर पेयजल, शौचालय एवं स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं।मंत्री ने कहा कि कांवड़िया पथ पर उपलब्ध सुविधाओं की सतत निगरानी एवं श्रद्धालुओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष भी संचालित किया जा रहा है। विभागीय टीमें जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी के साथ-साथ प्राप्त शिकायतों एवं आवश्यकताओं पर त्वरित कार्रवाई कर रही हैं।

श्री सिंह ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिले, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुल्तानगंज से दुम्मा तक पूरे कांवड़िया पथ पर पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की टीमें पूरी तत्परता के साथ 24x7 कार्यरत हैं। उन्होंने कहा किलोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का संकल्प है कि श्रद्धालुओं की आस्था का पूरा सम्मान करते हुए पूरे कांवड़िया पथ पर स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाएँ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जाएँ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित