, Sept. 25 -- प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से मूल एवं मौलिक कंटेंट तैयार करना है। प्रतिभागी पितृपक्ष मेला एवं गया जी से जुड़े अपने रचनात्मक अनुभवों को फोटो, वीडियो, ब्लॉग, रील या अन्य निर्धारित डिजिटल प्रारूपों के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल मेले की तस्वीरें प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि पिंडदान और तर्पण की परंपरा, गया जी की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय जीवन, पर्यटन स्थलों और मेले के विविध आयामों को एक नए डिजिटल नजरिये से सामने लाना है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट डिजिटल कंटेंट के लिए कुल 8.25 लाख रुपयेकी पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट डिजिटल कंटेंट के लिए कुल 8.25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। इसके तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में 3 लाख, द्वितीय पुरस्कार दो लाख और तृतीय पुरस्कार एक. लाख रुपये दिया जाएगा। चतुर्थ पुरस्कार के तहत दो प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये तथा प्रशंसा पुरस्कार के तहत पांच प्रतिभागियों को 25-25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित