, Aug. 22 -- प्रधान सचिव ने कहा कि आज की योजना ही कल के बेहतर शहर की नीव है। बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की अवधारणा का उद्देश्य भविष्य के शहरी विकास को आज से ही योजनाबद्ध करना है। इसका लक्ष्य केवल नई इमारतें बनाना नहीं बल्कि ऐसे सम्पूर्ण, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहरी क्षेत्र तैयार करना है जहां आवास, रोजगार, सड़क, सार्वजनिक परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार, पार्क, जलापूर्ति, सीवरेज, जल निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाएँ एक साथ विकसित हो सके। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टाउनशिप क्षेत्र में रहने वाले और भूमि रखने वाले लोग इस परिवर्तन के केवल दर्शक नहीं होगे, बल्कि सहभागी होंगे। श्री कुमार ने कहा कि पाटलिपुत्र टाउनशिप का प्रस्तावित क्षेत्र 9 प्रखंडों के 273 गांवों में विस्तृत है। इसमें पुनपुन, नौबतपुर, मसौढ़ी, फतुहा, सपतचक, पटना ग्रामीण, धनरुआ, दनियावां और फुलवारी प्रखंड के क्षेत्र शामिल है। विशेष क्षेत्र के अंतर्गत 2 शहरी क्षेत्र भी शामिल है- नौबतपुर नगर पंचायत (आंशिक) तथा पुनपुन नगर पंचायत (पूर्ण)। पाटलिपुत्र टाउनशिप का कुल प्रस्तावित क्षेत्रफल लगभग 81,730 एकड़ है। इसके अंतर्गत 3.008 एकड क्षेत्रफल का कोर एरिया प्रस्तावित है, जिसमें पुनपुन प्रखंड के 19 गांव शामिल है।उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि टाउनशिप के विकास में विकास योजना, भूमि उपयोग योजना और टाउन प्लानिंग स्कीम महत्वपूर्ण आधार होंगे। भूमि पूलिंग, भूमि पुनर्संयोजन या अन्य लागू भूमि व्यवस्था के माध्यम से भू-स्वामियों को विकास प्रक्रिया में सहभागी बनाने का प्रयास किया जा सकता है। छोटे भू-स्वामियों, किसानों और स्थानीय समुदायों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास को सहभागी और न्यायसंगत बनाना महत्वपूर्ण होगा। जहाँ आवश्यक हो, सहमति आधारित व्यवस्था या लागू कानून के अनुसार भूमि अर्जन की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

टाउनशिप में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट, सार्वजनिक परिवहन, पैदल एवं साइकिल सुविधाओं तथा मिश्रित और सतुलित भूमि उपयोग को बढ़ावा देकर बेहतर कनेक्टिविटी और कम वाहन-निर्भर विकास को प्रोत्साहित किया जा सकता है। साथ ही सेक्टर पार्क, सामुदायिक पार्क, हरित गलियारे, खेल क्षेत्र और जल निकायों के संरक्षण के माध्यम से पर्यावरण और जीवन-गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। वहीं पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के प्रस्तावित विकास मॉडल पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया तथा हितधारकों से प्राप्त सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, प्रबंध निदेशक-सह-सचिव अनिमेष कुमार पराशर, प्रबंध निदेशक बिहार राज्य आवास बोर्ड सह विशेष सचिव निलेश रामचन्द्र देवरे, नगर आयुक्त पटना नगर निगम यशपाल मीणा, विशेष सचिव नवल किशोर चौधरी, अपर सचिव मनोज कुमार समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित