, April 24 -- जिला पदाधिकारी ने कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता को बढ़ाता है, बल्कि आम लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे अपनी भूमिका को गंभीरता से निभाएं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के अंत में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों का निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित