नयी दिल्ली, जुलाई 16 -- राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन गुरुवार को बिहार पवेलियम में आगंतुकों की काफी भीड़ देखने को मिली।
आंध्र प्रदेश सरकार की हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री एस. साविता, भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष जावेद अशरफ, महाराष्ट्र के रेशम निदेशालय के उप निदेशक डॉ. महेंद्र बी. धावले तथा बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यापारी आयोग के नामित सदस्य रोहित चंद्र ने आज बिहार पवेलियन का भ्रमण किया।
इस अवसर पर हथकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक डॉ. विद्या नंद सिंह, सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) निदेशक अमन समीर तथा उद्योग निदेशक श्री मुकुल कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों को बिहार के टेक्सटाइल तथा अपैरल क्षेत्र में उपलब्ध निवेश अवसरों, उद्योग-अनुकूल नीतियों, कौशल विकास पहलों तथा राज्य में विकसित हो रहे औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी दी गयी। उन्होंने बिहार की समृद्ध वस्त्र एवं हस्तशिल्प विरासत, जीआई-टैग उत्पादों, निवेश संभावनाओं तथा औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
बिहार पवेलियन के माध्यम से राज्य की समृद्ध वस्त्र परंपरा, जीआई-टैग उत्पादों, हस्तशिल्प, आधुनिक औद्योगिक दृष्टिकोण तथा टेक्सटाइल एवं अपैरल वैल्यू चेन में उपलब्ध व्यापक निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी के दौरान अनेक निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं खरीदारों ने बिहार में निवेश एवं औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं में विशेष रुचि दिखायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित