, May 21 -- मंत्री डॉ. कुमार ने विश्वास जताया कि सभी नव-नियुक्त खनिज विकास पदाधिकारी अपनी ऊर्जा और कार्यक्षमता से बिहार के खनन क्षेत्र को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विभागीय कार्यों में अनुशासन, जवाबदेही एवं जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव एवं ज्ञान को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू कर राज्य के खनन प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर विभाग के निदेशक (खान) मनेश कुमार मीणा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
सभी नव-नियुक्त खनिज विकास पदाधिकारी 25.05.2026 से बिपार्ड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने-अपने पदस्थापित जिलों में योगदान देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित