, Nov. 10 -- शिष्टमंडल में पत्रकार नरेंद्र झा, राजन दत्त द्विवेदी, राकेश कुमार, सुजीत कुमार सिंह, आलोक वर्मा, पंकज कुमार, ज्ञानेश्वर गौतम, सचिन पाण्डेय, ब्रजेश झा, नीरज कुमार, सानू कुमार और प्रशांत कुमार सहित अन्य पत्रकार शामिल थे।प्रेस क्लब ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद, रक्सौल की कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से संबंधित समाचार प्रकाशित करने तथा सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने के बाद पत्रकार जयप्रकाश गुप्ता को निशाना बनाया गया। शिकायत के अनुसार, उनके बाटा चौक स्थित प्रतिष्ठान पर 22 अप्रैल 2026 तथा मेन रोड स्थित दूसरे प्रतिष्ठान पर 13 अक्टूबर 2026 को बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेस क्लब ने 24 अक्टूबर को पांच सदस्यीय जांच दल गठित किया था। क्लब के उपाध्यक्ष नरेंद्र झा की अध्यक्षता में गठित टीम ने 28 अक्टूबर को रक्सौल पहुंचकर स्थलीय जांच की। टीम में राजन दत्त द्विवेदी, राकेश कुमार, सचिन पाण्डेय और अजित कुमार सिंह शामिल थे। जांच दल ने पीड़ित पत्रकार, स्थानीय पत्रकारों, नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर उपलब्ध दस्तावेजों और शिकायतों का परीक्षण किया।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार, एक ही पत्रकार के दो प्रतिष्ठानों पर करीब छह महीने के अंतराल में दो बार बुलडोजर कार्रवाई की गई, जबकि आसपास के कई प्रतिष्ठानों में नाले तक और उसके ऊपर स्थायी एवं अस्थायी निर्माण मौजूद पाए गए। समान प्रकृति के अन्य निर्माणों पर कार्रवाई का कोई प्रमाण जांच दल के समक्ष नहीं आया। इससे नगर परिषद की कार्रवाई की निष्पक्षता और चयनात्मकता पर सवाल उठाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित