, Sept. 3 -- जिला पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है।पंचायत सरकार भवन सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्थानीय स्तर पर प्रशासन को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाना है। ऐसे में भवनों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ और निर्धारित मानकों के अनुरूप होना अत्यंत आवश्यक है।पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में गुणवत्ता संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में जहां भी निर्माण कार्य में कमियां पाई गईं, वहां संबंधित एजेंसियों को अविलंब सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उल्लेखनीय है कि मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने वाली संबंधित एजेंसियों से स्पष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सभी संबंधित एजेंसियों को पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया।जांच के बाद पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की अद्यतन स्थिति को विभागीय ऐप पर भी अपलोड किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से किसी भी स्तर पर कमी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित