पटना , जुलाई 22 -- बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने राजधानी दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सभागार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में बुधवार से शुरू हुई दो दिवसीय प्रगति समीक्षा बैठक में राज्य की शिक्षा संबंधी प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कुल 7900 करोड़ रुपए की विशेष वित्तीय सहायता का आग्रह किया है।
बिहार शिक्षा विभाग से जारी सूचना के अनुसार बिहार के शिक्षा मंत्री श्री तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान से कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने के लिए बिहार को केंद्र से विशेष सहयोग की जरूरत है।
बैठक में श्री तिवारी ने बिहार में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या, शैक्षणिक जरूरतों तथा आकांक्षी जिलों की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सेशिक्षा मंत्री ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के भवन, अतिरिक्त कक्ष, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं तथा डिजिटल कक्षाओं के विकास के लिए केंद्र से 3000 करोड़ रुपए की विशेष केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित