, May 12 -- कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ. सबिता वर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अकादमिक कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों में वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करते हैं तथा उन्हें नई चुनौतियों और शोध संभावनाओं को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंकित कुमार सिंह द्वारा अतिथि वक्ता के स्वागत के साथ हुआ। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने डॉ. नेहा गर्ग की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नवीन वैज्ञानिक सोच एवं अनुसंधान की दिशा में प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. गजेन्द्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अतिथि वक्ता, अध्यक्ष, आयोजकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं स्नातकोत्तर के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित