, Sept. 30 -- बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डॉ. त्यागराजन एस.एम ने दरभंगा में संचालित "वंडर" यानी महिलाओं में प्रसूति एवं नवजात मृत्यु की समीक्षा और कमी पहल के अनुभव साझा किए। उन्होंने डिजिटल ट्रैकिंग, जोखिम की शुरुआती पहचान और समय पर रेफरल को मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में देरी कम करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में एम्स पटना और जापाइगो के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किया गया। इसके तहत मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य, शोध, क्षमता निर्माण, मिडवाइफरी और स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार के लिए दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। समझौते पर एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल और जापाइगो इंडिया के कंट्री डायरेक्टर डॉ. अमित शाह ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि "किसी भी महिला की जान इलाज में देरी, स्वास्थ्य सेवाओं के बीच समन्वय की कमी या स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी अवसर के छूट जाने के कारण नहीं जानी चाहिए। हर महिला को सही समय पर, सही स्थान पर और सही स्वास्थ्य सेवा मिलनी चाहिए।"चर्चा में आशा, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, प्रसव सहायिकाओं और जीविका के सामुदायिक नेटवर्क की भूमिका पर भी जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित